उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक शाखा मड़ियाहूं के शाखा प्रबंधक व फील्ड ऑफिसर पर लोन देने पैसे की मांग करने को लेकर किसानों ने बैंक के खिलाफ उच्चाधिकारियों से की शिकायत |

 उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक शाखा मड़ियाहूं के शाखा प्रबंधक व फील्ड ऑफिसर पर लोन देने पैसे की मांग करने को लेकर किसानों ने बैंक के खिलाफ उच्चाधिकारियों से की शिकायत |



शिकायत की जांच करने पहुंचे आ0रो0  मंडल आजमगढ़ राम अवतार



जौनपुर (मडियाहू) स्थानीय नगर स्थित उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक शाखा मड़ियाहूं के शाखा प्रबंधक व फील्ड ऑफिसर के ऊपर ॠण देने के नाम पर सुविधा कि शुल्क मांग करने पर किसानों ने लिखित शिकायत उच्चाधिकारियों से की तथा यह आरोप  लगाया कि वह किसानों से अप्रिय व्यवहार करते हैं तथा जब कोई किसान ऋण लेने जाता है तो वह ॠण  देने के लिए अतिरिक्त पैसे की मांग करते हैं | 



जिसकी जांच करने उत्तर प्रदेश के सबसे तेज तर्रार आजमगढ़ मंडल के आर0ऒ0 राम अवतार पहुंचे जिन्होंने किसानों को बुलाकर उनकी समस्या पूछी तथा यह आश्वासन दिया कि शिकायत के आधार पर प्रकरण की जांच की जाएगी दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ आवश्यक कार्यवाही भी की जाएगी| 

जब इस प्रकरण को लेकर सहकारी ग्राम विकास बैंक के अध्यक्ष डॉक्टर अजय कुमार सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बैंक के अधिकारियों के अकुशल व्यवहार तथा कुछ कर्मचारियों द्वारा किसानों से पैसे की मांग को लेकर क्षेत्राधिकारी आजमगढ़ राम अवतार यहां पर शिकायत की जांच करने आए हैं जांच चल रही है जांच के बाद अधिकारी अपना निर्णय लेंगे

संवाददाता 

रवि कुमार केशरी

  क्राइम रिपोर्टर

Comments

Popular posts from this blog

मडियाहू नगर पंचायत के अध्यक्ष पति पर एक बार फिर लगा गंभीर आरोप।

मडियाहू तहसील में तैनात लेखपाल घूस लेते रंगे हाथ हुआ गिरफ्तार।

नगर पंचायत अध्यक्ष व अध्यक्ष पति कमाल अख्तर फारूकी व अध्यक्ष देवर वैश फारूकी पर लगे गंभीर आरोप।

कोतवाली के सामने वर्तमान सांसद व प्रत्याशी बीपी सरोज के खिलाफ नारेबाजी।

डॉक्टर की लापरवाही से ऑपरेशन के बाद महिला की हुई मौत

श्री रामलीला समिति मडियाहू का अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ सकुशल संपन्न।

आचार संहिता लगते हैं जौनपुर के पुलिस कप्तान ने एक दर्जन से अधिक उपनिरीक्षक तीन दर्जन से अधिक पुलिस आरक्षियों का तबादला हुआ

नगर पंचायत के अधिवक्ता ने आरोप लगाते हुए दिया इस्तीफा।

नाबालिक छात्रा से छेड़खानी कर रहे अधेड़ का वीडियो वायरल होने के पश्चात,पुलिस ने मामले को लिया संज्ञान

घूस का पैसा कम मिलने पर कर्मचारियों ने अपने ही साथ के कर्मचारी को पीट कर किया घायल।